🌳 बद्रीनाथ धाम कथा 🌳
एक बार श्री हरि (विष्णु) के मन में एक घोर तपस्या करने की इच्छा जाग्रत हुई। वे उचित जगह की तलाश में इधर उधर भटकने लगे। खोजते खोजते उन्हें एक जगह तप के लिए सबसे अच्छी लगी जो केदार भूमि के समीप नीलकंठ पर्वत के करीब थी। यह जगह उन्हें शांत, अनुकूल और अति प्रिय लगी। वे जानते थे की यह जगह शिव स्थली है अत: उनकी आज्ञा ली जाये और यह आज्ञा एक रोता हुआ बालक ले तो भोले बाबा तनिक भी माना नहीं कर सकते है। उन्होंने बालक के रूप में इस धरा पर अवतरण लिए और रोने लगे। उनकी यह दशा माँ पार्वती से देखी नही गयी और वे शिवजी के साथ उस बालक के समक्ष उपस्थित होकर उनके रोने का कारण पूछने लगे। बालक विष्णु ने बताया की उन्हें तप करना है और इसलिए उन्हें यह जगह चाहिए। भगवान शिव और पार्वती ने उन्हें वो जगह दे दी और बालक घोर तपस्या में लीन हो गया। तपस्या करते करते कई साल बीतने लगे और भारी हिमपात होने से बालक विष्णु बर्फ से पूरी तरह ढक चुके थे, पर उन्हें इस बात का कुछ भी पता नहीं था। बैकुंठ धाम से माँ लक्ष्मी से अपने पति की यह हालत देखी नही जा रही थी। उनका मन पीड़ा से दर्वित हो गया था। अपने पति की मुश्किलो को कम करने के लिए...